रायबरेली । रायबरेली कराटे संघ द्वारा ओम नगर निकट पीएसी कॉलोनी रायबरेली स्थित रायबरेली मार्शल आर्ट एकेडमी में 29 मार्च को कराटे बेल्ट एग्जाम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता जी अध्यक्ष जिला कराटे संघ रायबरेली व विशिष्ट अतिथि राहुल कुमार पटेल जी महासचिव जिला कराटे संघ रायबरेली, सेंसाई जितेंद्र सिंह, सेंसाई रितिका गुप्ता , सेंपाई युवराज मौर्या उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को बताया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। सभी खिलाड़ियों को मोबाइल में गेम ना खेलने की सलाह भी दी तथा अभिभावक से गुजारिश भी हैं कि वह अपने बच्चों को 24 घंटे में सिर्फ़ 1 घंटे के लिए ही कराटे मार्शल आर्ट जरूर सिखाएं। वहीं आशीष जायसवाल रायबरेली मार्शल आर्ट एकेडमी कोच ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कराटे प्राचीन कलाओं में से एक है। यह जीवन जीने की एक बेहतरीन कला है, जिससे विषम परिस्थितियों में अपनी रक्षा की जा सकती है। यह एक आध्यात्मिक कला है। इस कला को बचाने के लिए जिला कराटे संघ रायबरेली का यह आयोजन बहुत ही प्रशंसनीय है। यह कला सभी लोग सीख सकें। कराटे बेल्ट एग्जाम के मुख्य परीक्षक जो कि राहुल कुमार पटेल नेशनल कोच एवं सह प्रशिक्षक सेंपई युवराज मौर्या के द्वारा बेल्ट एग्जाम लिया गया। बेल्ट टेस्ट देने वाले खिलाड़ियों में व्हाइट से येलो बेल्ट में अथर्व शर्मा, प्रानवी शुक्ला, अथर्व मौर्या, श्रेया वही येलो बेल्ट से ऑरेंज बेल्ट में आदित्य प्रताप सिंह, आकृति भूषण, यक्षित भूषण वही ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट में अविका, रागी सिंह वहीं ग्रीन से ब्लू बेल्ट में शौर्य पाल, अविरल मौर्या एवं ब्लू से पर्पल बेल्ट में वैभवी केसरी, अनुप्रिया मौर्या , आकृष्टि मौर्या, आराध्या शुक्ला एवं रेड से महरूम बेल्ट में प्रतीक सिंह आदि खिलाड़ियों ने परिक्षा दी। इस मौके पर खिलाड़ियों के अभिभावक मौसम कुमार शुक्ला जी , बृजेश कुमार पाल जी, रमेश शुक्ला जी आदि मौजूद रहे
