ऊंचाहार/रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार के टीकर आगाचीपुर,विन्नवा,रायपुर कितूली,माधवपुर,पूरे चौहान आदि गांव में पहुंचकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है,एक दूसरे की बुराई छोड़कर गले लगाने का त्यौहार है,होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है,श्री सिंह ने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव देश की दिशा एवं दशा तय करेगा।लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने जा रही है,जिससे गांव,गरीब,किसान,नौजवान एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का विकास होगा।रायबरेली का अभूतपूर्व विकास सोनिया गांधी जी के द्वारा किया गया है,आज रायबरेली में एम्स जैसा हॉस्पिटल है,रेल कोच,एनटीपीसी,आईटीआई जैसे कारखाने रायबरेली में है,एनएच हाईवे से सभी सड़क जुड़ी हुई है।प्रियंका गांधी को रायबरेली की जनता चाहती है कि रायबरेली से चुनाव लड़े।कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता की आवाज है रायबरेली लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी जी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है।इसके बाद श्री सिंह ने अम्बारा मथाई निवासी श्री सत्यम पाण्डेय जी के 13 वर्षीय पुत्र आकाश की होली के दिन तालाब में डूबकर दुःखद मृत्यु व विधानसभा के पूरे बरियार निवासी श्री धीरज सरोज(25) एवं पूरे भूषण का पुरवा निवासी श्री राजकुमार(19) की होली के दिन सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु की जानकारी पर घर पहुंचकर परिजनों से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की व हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज़िला कांग्रेस महासचिव संतोष त्रिवेदी,ब्लॉक अध्यक्ष दल बहादुर सिंह,सज्जन सिंह,प्रधान भानु यादव,प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव,भोला साहू,राजू सिंह,राघवेंद्र सिंह,प्रदीप अग्निहोत्री,युवा नेता आशीष शुक्ला,राजेश सिंह,युवा नेता अतेंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह चौहान,रवि सिंह,हनुमान प्रसाद लोधी,सोमनाथ सरोज रमाकांत मौर्य सूरज गौतम रामदेव मौर्य,मनोज यादव,पप्पू यादव,गोपी सरोज आदि लोग उपस्थित थे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp