हरियाणा,झज्जर। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशन में एनटीपीसी झज्जर स्थित अरावली क्लब में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एकेडमी से तकरीबन 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा इसमें व्हाइट,येलो ,ऑरेंज, ग्रीन और,ब्राउन बेल्ट के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में शंसाई कराटे राकेश कुमार गुप्ता ब्लैक बेल्ट फोर्थ डान व शंशाई शरद सरोज नेशनल रैफरी (कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन) द्वारा प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न कराई गई जिसमें मुख्य रूप से किहोन और बेसिक ब्लॉक, पंच, सेल्फ डिफेंस टेक्निक का टेस्ट लिया गया है।कार्यक्रम में अरावली क्लब के जनरल सेक्रेटरी स्वप्निल सिंह कुशवाहा द्वारा बच्चों को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें आगे भी मार्शल आर्ट कराटे की प्रैक्टिस लगातार करने के लिए प्रेरित किया गया।
वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकोन कराटे फेडरेशन इंडिया व कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं संयुक्त सचिव कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन क्योसी जसपाल सिंह ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा हमारा उद्देश्य मार्शल आर्ट का प्रचार प्रसार करना है ताकि बच्चे सदैव सुरक्षित रहे और विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा करने में सक्षम हो सके हमें विश्वास है आगामी समय में एनटीपीसी के खिलाड़ियों द्वारा नेशनल लेवल पर प्रतिभाग करेंगे और आगे चलकर देश के लिए पदक भी जीतेंगे। इस अवसर पर शंसाई कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को शुभकामनाओं के साथ-साथ कहा की जरूरी नहीं हमें खेल में कैरियर बनाना है लेकिन फिर भी हमें अपने स्वास्थ्य के लिए नियमित खेल से जुड़ना होगा ताकि हम हमेशा तंदुरुस्त रह सके और हम पर किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाएं हावी ना हो सके। अरावली क्लब के जनरल सेक्रटरी स्वप्निल सिंह कुशवाहा ने बताया कि हमारे इस क्लब में पिछले आठ माह से कराटे का प्रशिक्षण कोच मनीष दुबे के द्वारा दिया जा रहा है जो की नियमित रूप से क्लब में होता है इसी क्रम में आज बच्चों का बेल्ट टेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें कई सारे बच्चों ने प्रतिभाग किया इस कार्यक्रम में जो भी बच्चे सफल हुए हैं उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं और जिनका प्रदर्शन आज खराब रहा है उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है बस आप मेहनत करते रहिए परिणाम अपने आप अच्छा होता जाएगा। एनटीपीसी झज्जर कराटे कोच शंशाई मनीष ने कहा वर्तमान में खेल जहां एक तरफ हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है तो वही इसका स्कोप भी अच्छा खासा देखने को मिलता है। इस अवसर पर अरुण ऐसऐन, नटवर कुमावत,प्रेमजीत सिंह,अमोध कुमार,रवि कुमार अग्रवाल,नितिन चंद्र,हर्षित खण्डेलवाल,अफताब आलम आदि अभिवावक मौजूद रहे।
