रायबरेली, 27 मार्च 2024
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जगह जगह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा।  जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के साथ विकास खंड ऊंचाहार के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि मतदान हम सभी का अधिकार है। हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।
इसके उपरांत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विकास खंड ऊंचाहार के प्राथमिक विद्यालय बाबूगंज और उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में मतदान बूथों का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देश दिये कि बूथों पर ज़रूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार के असुविधा उत्पन्न न होने पाए।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp