विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ग्राम पंचायत डीह के ग्राम प्रधान द्वारा माननीय विधायक श्री अशोक कुमार जी से शिष्टाचार भेंट कर आगामी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर क्षेत्र के सर्वागीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत डीह स्थित अत्यंत प्रचीन, ऐतिहासिक एवं पावन श्री गलथरेश्वेर धाम के संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं समग्र विकास हेतु एक सुस्पष्ट एवं तथ्यपरक निवेदन माननीय विधायक जी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सादर एवं विनम्र अनुरोध-
1. श्री गलथरेश्वर धाम के समग्र जीर्णोद्धार, संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु शासन स्तर से पृथक एवं पर्याप्त बजट की स्वीकृति प्रदान किए जाने की कृपा।
2. मंदिर तक पहुँचने वाले मुख्य डामरीकृत मार्ग का उच्चीकरण/ मरम्मत कार्य, नाली निर्माण सहित, ताकि श्रद्वालुओं का आवागमन सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।
- माननीय विधायक जी ने प्रस्तुत विषयों को गंभीरता से सुना एवं सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया और यह भी अवगत कराया गया कि श्री गलथरेश्वर धाम ट्रस्ट के गठन उपरांत शासन स्तर से बजट स्वीकृति की प्रबल संभावना है, जिससे शीघ्र ही इस पावन धाम के समग्र विकास की दिशा में ठोस एवं सार्थक पहल की जाएगी।
