छत्तीसगढ़ स्टेट हेड सुखदेव आजाद
जिला जांजगीर-चांपा के शहर जांजगीर।मे शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के तीन कैडेट्स कैडेट अंशुल रोहिदास, सूर्यप्रकाश एवं अविनाश बरेठ का चयन आर्मी अटैचमेंट ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ है।इन कैडेट्स का चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के आधार पर किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रशिक्षण शिविर ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा, जहां चयनित कैडेट्स सेना की कार्यशैली, जीवनशैली, अनुशासन और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। यह कैंप एनसीसी के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानजनक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में से एक माना जाता है।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. ईश्वरी सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में इन कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ. सूर्यवंशी के सतत प्रोत्साहन ने छात्रों में राष्ट्रीय सेवा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को दृढ़ किया है।
महाविद्यालय परिवार ने तीनों चयनित कैडेट्स को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं और विश्वास व्यक्त किया है कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का उपयोग महाविद्यालय और समाज के उत्थान में करेंगे।
