ऊंचाहार/ रायबरेली। विधानसभा पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने गन्ना समिति रायबरेली में हो रहे ग्राम समिति के चुनाव में धांधली के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि गन्ना समिति रायबरेली ग्राम प्रतिनिधि का चुनाव हो रहा है जिसमें बिंदु संख्या-45 के भाग संख्या-18 का पालन नहीं किया जा रहा है,जिसमें आपात लोग डेलीगेट बन रहे हैं,जिससे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही है।जबकि इसके अनुसार जिस गांव में 10 सदस्य हैं,वहीं पर ग्राम प्रतिनिधि होना चाहिए तथा जिनकी आपूर्ति 3 वर्ष से नहीं है वह स्वत: समिति के सदस्य नहीं है।बाइलाज के अनुसार जो समिति का सदस्य नहीं है,किसी भी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकता है।श्री सिंह ने सहकारी निर्वाचन मार्गदर्शिका के आहता बिंदु संख्या-47(1) (ई)को संज्ञान में लेते हुए आपात लोगों के फॉर्म निरस्त करने का एवं नियमानुसार चुनाव कराने का अनुरोध किया|

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp