रायबरेली। अभिनव इंटर कॉलेज चतुर्भुपुर में बच्चों के द्वारा होली का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें विद्यालय प्रबंधक मणि शंकर शुक्ला एवं प्रधानाचार्य शशांक अग्निहोत्री उपस्थित रहे व विद्यालय प्रधानाचार्य ने समस्त बच्चों को एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को होली की शुभकामनाएं दी और कहां सदैव इन रंगों की भांति आप मुस्कुराते रहें यही कामना हम ईश्वर से करते हैं एवं विद्यालय शिक्षक अंजनी सुशील सत्यम आशुतोष चंद्रेश नीलम आरती प्रियांशी वंदना जयंती अंजली शांति सभी ने बच्चों का रंग भरा उत्साह वर्धन किया विद्यालय संस्थापक अश्विनी शुक्ला ने भी समस्त बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी
इसी क्रम में न्यू स्टार चाइल्ड प्ले ग्रुप स्कूल कल्लू का पुरवा निकट सैनी जनरल स्टोर रायबरेली की प्रधानाचार्य आकांक्षा त्रिपाठी एवं विद्यालय शिक्षिका सानिया बबली मोनिका के द्वारा बच्चों में रंगों का महत्व बताया गया एवं समस्त छात्र-छात्राओं को होली के महापर्व का आनंद बहुत ही उत्साह के साथ लिया गया बच्चों ने रंगों से एवं फूलों से होली उत्साह समारोह को मनाय। न्यू स्टार चाइल्ड प्ले ग्रुप प्रबंधक शशांक अग्निहोत्री ने समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को रंग भरे उत्सव का आनंद और महत्व बताया। व रंगों की भांति सदैव अपने जीवन को खुश रहने का और धैर्य और विश्वास रखने को कहा।
