जगतपुर ,ऊंचाहार – जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर सहित गांंव में स्थित सहकारी समिति दफ्तर के बरामदे के खंभे को तोड़ते हुए खड़ी दो पहिया वाहन को चकनाचूर कर दिया वही कार्यरत सहकारी समिति के कर्मचारी ने डायल 112 को सूचना दी मौके पर पहुंची डायल 112 ने घटना स्थल को देखा जब तक कि कुछ बात हो पाती तभी कोतवाली से सब इंस्पेक्टर सहित पुलिस बल के साथ आकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और क्षति ग्रस्त दो पहिया व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि दफ्तर के पास रोड से एक ट्रैक्टर रहा था अचानक ड्राइवर ने वहीं से ट्रैक्टर को मोड़ना चाहा परन्तु ट्रैक्टर की गति को न भाफ पाने के कारण ट्रैक्टर ना मुड़ सका और सीधे ले जाकर दफ्तर के बरामदे के खंबे को तोड़ दिया वही सामने खड़ी सहकारी समिति कर्मचारी की दो पहिया वाहन को कुचल दिया गलीमत रही कि ट्रैक्टर के सामने कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था दुर्घटना की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर लोग पहुंचे और वहीं दफ्तर के अंदर बैठे सहकारी समिति कर्मचारी ने देखा तो उनके होश उड़ गए कर्मचारी ने देखा कि उनकी दो पहिया वाहन ट्रैक्टर की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी और बरामदे का खंभा टूट गया कर्मचारी ने आनन फानन डायल 112 को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर सहित क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन को अपने कब्जे में लिया।।
सुपर इंडिया न्यूज़ टीवी जगतपुर से प्रेम नारायण पटेल की रिपोर्ट

