रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के तत्वावधान में शुक्रवार को रायबरेली इंटरनेशनल स्कूल, हैबतमऊ, रायबरेली में दस दिवसीय कराटे मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेंस कैंप का शुभारंभ हुआ। इस कैंप में विद्यालय के 60 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया ।
कैंप का उद्देश्य बच्चों को कराटे, मार्शल आर्ट एवं आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। कैंप के दौरान कराटे एसोसिएशन सचिव एवं कोच आशीष जायसवाल द्वारा बच्चों को कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्होंने बच्चों को मार्शल आर्ट्स की बारीक तकनीकों एवं किक, पंच तथा ब्लॉक के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और सिखाया। बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष कराटे मास्टर श्री राकेश कुमार गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर श्री राम नरेश मौर्या के सहयोग एवं मार्गदर्शन में कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक श्री आकाश अग्निहोत्री, श्री जय, श्री विवेक, श्री यशपाल आदि उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। कैंप में प्रतिभाग करने वाले छात्र – छात्राओं में अंश, तृषा, सुमन, नामीनी, नंदिनी, सारिका, साक्षी, वैष्णवी, आदर्श, वंश, अंशुमान, अरमान, आदित्य सिंह, उज्ज्वल, मायना, आफरीन, अर्पित, आश्विन, अमर, कनक, आस्था, मान्या, अरहमा, सिद्धार्थ आदि ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा आयोजित यह दस दिवसीय कैंप बच्चों को आत्मरक्षा, फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
