रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली से सम्बद्ध रायबरेली मार्शल आर्ट अकैडमी में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को इंदिरा गार्डन परिसर रायबरेली में कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं सचिव आशीष जायसवाल के निर्देशन में सम्पन्न कराया गया। बेल्ट टेस्ट में रायबरेली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की किहोन, काता, कुमिते, पंच, ब्लॉक, किक , फिटनेस एवं लिखित परीक्षा के माध्यम से तकनीकी एवं शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए विभिन्न बेल्टों में सफलता प्राप्त की। व्हाइट से येलो बेल्ट में आरोही अग्रहरी, मिष्ठी सिंह, रिया गुप्ता, अराध्या मिश्रा, तनय मिश्रा, गतिक मेहरोत्रा, शिवम मौर्या, अर्तिका मिश्रा एवं आराध्या मिश्रा सफल रहे। येलो से ऑरेंज बेल्ट में अनमय रावत, संबंध कुमार, आवेग प्रताप सिंह, ठाकुर चैतन्य चौहान, ठाकुर अक्षित चौहान एवं सात्विक वाजपेयी ने सफलता प्राप्त की। ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट में ओस मिश्रा, ओजस जायसवाल, आयुष सिंह, अवधी सिंह, अनवी मिश्रा, अनय मिश्रा, अद्विक यादव एवं आकर्ष सफल घोषित किए गए।
ग्रीन से ब्लू बेल्ट में अनिरुद्ध सिंह, मोहम्मद फहीम, खुबैब रजा एवं अल्पिका सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पर्पल से मैरून बेल्ट में अविरल सिंह, सत्यार्थ पटेल, रुद्रांश पटेल एवं यश रावत सफल रहे।
मैरून से ब्राउन थर्ड बेल्ट में आर्यन जायसवाल, ब्राउन थर्ड से ब्राउन सेकेंड में विराट सिंह तथा ब्राउन सेकेंड से ब्राउन फर्स्ट में प्राणवी शुक्ला, श्रेया कौशल एवं अथर्व शर्मा सफल घोषित किए गए। वहीं ब्राउन फर्स्ट से ब्लैक बेल्ट (शोडान डिग्री) में रागी सिंह एवं आदित्य प्रताप सिंह ने सफलता प्राप्त कर अकादमी एवं जनपद का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम में ऑफिसियल टीम के रूप में क्षितेंद्र शास्त्री, रितिका गुप्ता, आँचल, प्रतीक सिंह, अविका, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक रमेश शुक्ला, विवेक मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, पन्नालाल, जयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर अभ्यास एवं अनुशासन के महत्व पर बल दिया गया।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp