रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता जी के बारे में बिहार के एक मौलाना के द्वारा की गई अभद्र व अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में सदर विधायक अदिती सिंह के द्वारा शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया
सदर विधायक अदिती सिंह ने बताया कि बिहार के एक मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की पूज्य माताजी के बारे में जिस तरह से अभद्र टिप्पणी की गई है दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीय संस्कृति के खिलाफ है और किसी व्यक्ति के द्वारा किसी की माता के लिए इस प्रकार के भाषा का प्रयोग करना सामाजिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और समाज में इस तरह की भाषा का प्रयोग करने वाले को किसी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी न कर सके।
