रायबरेली । में दलित उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेखौफ दबंगों ने छप्पर रखकर रह रहे दलित परिवार के आशियाने को उजाड़ फेकां इतना ही पिलर डालकर दलित परिवार कि जमीन पर कब्जे कि भी कोशिश में जुटे हुए हैं।दरअसल पूरा मामला जिले के सलोन तहसील क्षेत्र स्थित औना सदरा गांव का है जहां के निवासी जगतपाल पासी ने बताया कि सत्तर वर्षों पुराने कच्चे मकान में रह रहे थे जिसके गिरने पर वहां छप्पर रखकर गुजारा कर रहे थे। आधी रात को दबंगों ने छप्पर नोच कर फेंक दिया और गृहस्थी का भी सामान उठा ले गए। इस पूरे कारनामे में गैर जनपद निवासी मनीष नाम का युवक जो अपने आप को आर एस एस का पदाधिकारी बताता है। अर्जुन व राजू सहित तीन के विरुद्ध दलित परिवार ने मुकदमा दर्ज किए जाने कि मांग कि है।
