जिला ब्यूरो चीफ सुखदेव आजाद
जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
गौ सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बना चांपा का महोत्सव
प्रयास सेवा संस्थान, चांपा द्वारा संचालित गौ सेवा सदन ने इस वर्ष अपने पांचवें वार्षिक गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्यता और धार्मिक श्रद्धा के साथ किया।
इस पावन अवसर पर नगर के वरिष्ठजन, गौ सेवक, चिकित्सक, दानदाता एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की और पूजा में सम्मिलित होकर अन्नकूट प्रसाद का भरपूर आनंद लिया।
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव में पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल, चंपानगर पालिका श्री प्रदीपनामदेव, श्री अमर सुल्तानिया, श्री संतोष थवाईत, श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री योगेश अग्रवाल, पार्षद श्रीमती अंजलि देवांगन एवं सभी नगर वासी सम्मिलित हुए थे
महोत्सव में केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि गौ माता की सेवा, संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी प्रमुख रूप से सामने आया।
संस्थान ने इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में गौ सेवा की भावना को मजबूत करना, विशेष रूप से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में इस विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना है।
इस आयोजन के माध्यम से प्रयास सेवा संस्थान ने यह सिद्ध किया कि जब समाज सेवा और धर्म एक साथ आते हैं, तो एक सशक्त और संवेदनशील समाज की नींव रखी जा सकती है।
