रिपोर्टर जांजगीर-चांपा
थाना चांपा पुलिस के अनुसार,
आरोपी गौतम राठौर, जो जमीन की खरीदी-बिक्री का कार्य करता है, ने ग्राम हथनेवरा में किसी अन्य व्यक्ति की भूमि को अपनी पत्नी की बताकर 30 लाख रुपये में बिक्री कर दी जांच में स्पष्ट हुआ कि संबंधित भूमि गंगेश्वर और देवेंद्र पटेल (निवासी कोटाडाबरी, थाना चांपा) की है यह जमीन दोनों के कब्जे में थी और वे उस पर धान की फसल बोते रहे हैं आरोपी दंपत्ति ने छलपूर्वक कूट रचित दस्तावेज़ तैयार कर, दूसरे की जमीन को अपनी बताते हुए रजिस्ट्री करा दी, जिससे खरीदार को आर्थिक नुकसान हुआ और जालसाज़ी का अपराध बनता है थाना चांपा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध निम्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (फर्जी दस्तावेज़ बनाना), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाज़ी), 471 (फर्जी दस्तावेज़ का प्रयोग), एवं 34 (साझा आपराधिक कृत्य) भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी गौतम राठौर के खिलाफ पूर्व में भी थाना चांपा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, और तब से वह फरार चल रहा है फिलहाल पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी होने पर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार का बयान मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर भूमि विक्रय करने की पुष्टि हुई है दोनों आरोपी वर्तमान में फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है हम जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, और निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी यह घटना एक बार फिर से यह संकेत देती है कि भूमि खरीदी-बिक्री में दस्तावेजों की जांच और सत्यापन अत्यंत आवश्यक है पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संपत्ति की खरीद से पहले राजस्व रिकॉर्ड, खसरा नंबर और स्वामित्व प्रमाणपत्र की जांच अवश्य करें ताकि ऐसी धोखाधड़ी से बचा जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp