जिला जांजगीर-चांपा
जिले के सबरिया समाज की टीम आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम कोड़केल में आयोजित होने वाले गेंदा महोत्सव कार्यक्रम के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के डॉ. महंत, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उत्साहपूर्वक विदा किया।
इस महोत्सव में सबरिया समाज के साथ-साथ जिले के अन्य किसान समूह भी शामिल हो रहे हैं, जो KVK से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को गेंदा (मैरीगोल्ड) की खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी देना और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में प्रेरित करना है जानकारी के अनुसार, अगले वर्ष से जांजगीर-चांपा जिले में गेंदा की खेती शुरू की जाएगी और इसी तर्ज पर यहां भी गेंदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम में सीएसपी जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे भी शामिल होंगी। वर्तमान में वे मुख्यमंत्री की ड्यूटी हेतु रायगढ़ में हैं, लेकिन ड्यूटी समाप्ति के बाद वे गेंदा महोत्सव में सबरिया समाज के सदस्यों के साथ शामिल होंगी लैलूंगा के ग्राम कोड़केल में आज आयोजित होने वाला यह महोत्सव क्षेत्रीय कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को फूलों की खेती, बाजार संभावनाओं और प्रसंस्करण तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
