रिपोर्टर- सुखदेव आज़ाद
जांजगीर-चांपा।
थाना शिवरीनारायण पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित अप्रिय घटना टल गई पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट क्षेत्र में एक युवक धारदार हथियार लेकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गिरफ्तार युवक की पहचान भीम सारथी (उम्र 22 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया। बताया गया कि वह राहगीरों को धमकाकर क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी और प्रधान आरक्षक तारकेश पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
