रायबरेली
जगतपुर- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तालाब की जमीन पर लगे सरकारी यूकेलिपटिस के पेड़ो को दबंगों ने अपने मनमानी ढंग से काट रहे जिस पर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है इसके पूर्व में भी लाखों की कीमत के कटे पेड़ों को वर्तमान प्रधान को सुपुर्द किया गया था, वही स्थानीय लेखपाल व पुलिस की मिली भगत से दोबारा पेड़ों की कटाई हो रही है जिस पर माफियाओं के हौसले बुलंद है ऐसी खुली चुनौती कि सरकारी पेड़ को भी नहीं छोड़ रहे ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को ग्राम पंचायत धोबहा पोस्ट जगतपुर का बताया जा रहा है। जिसमें सरकारी तालाब पर लगे पेड़ों को ही वन माफियाओ द्वारा काटा जा रहा है वही इस बात की चर्चा गांव में हो रही है की आखिर बिना नीलामी सरकारी पेड़ को काटने का परमिशन किसने दिया यह विचार का विषय है क्योंकि जिनको हरियाली बचाने का जिम्मा दिया गया वह राजस्व विभाग को क्यों नुकसान पहुंचा रहे है इस बात की शिकायत ऊंचाहार एसडीएम दी गई जहां पर एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए।
