हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता

मीरजापुर 22 अप्रैल 2023- 395-छानबे (अ0जा0) विधानसभा उप निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में नियुक्त मा0 सामान्य प्रेक्षक श्री देवेन कुमार प्रधान, पुलिस प्रेक्षक श्री आर0वी0 चूड़ासामा एवं व्यय प्रेक्षक श्री वेंकटेश जाधव ने शुक्रवार की सांय छानबे विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में बनाये गये चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। तत्पश्चात थाना जिगना में पहंुचकर निर्वाचन को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत की गयी तैयारियेां की समीक्षा भी की गयी। तत्पश्चात आज विधानसभा क्षेत्र में भ्रमणकर राज्य स्तरीय सीमा हनुमना में मीरजापुर व रीवा मध्य प्रदेश की सीमा पर बनाये गये चेक पोस्ट का निरीक्षण एस0एस0टीम से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी किया। तत्पश्चात मीरजापुर व रीवा बार्डर पर लगे कई बूथो का निरीक्षण भी किया गया। उन्होने निरीक्षण के दौरान उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों से मतदान तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp