रायबरेली में भारत विकास परिषद का गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम शहर के लखनऊ पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सांस्कारवान बने रहने के लिए शपथ भी दिलायी गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव ने परिषद द्वारा जारी संस्कार एवं सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दिया। डॉ. चम्पा श्रीवास्तव विद्यालय के होनहार छात्रों को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में जहाँ विभार वर्मा का सम्मान किया गया वहीं अभय सिंह को खेलकूद में अव्वल रहने के कारण सम्मानित किया गया।
विद्यालय की बहुमुखी प्रतिभा की धनी छात्रा अनन्या सिंह को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के द्वारा विद्यालय के शिक्षक सिद्धार्थ सिंह का मेडल देकर अभिनंदन किया गया। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सेवा संयोजक अम्ब्रीश अग्रवाल एवं शशिकांत राय ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित पाठक का अंगवस्त्र के साथ सम्मान किया। इस मौक़े पर सन्ध्या रॉय, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।
