महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के लिए दिये निर्देश

रिपोर्टर रोहित मिश्रा

रायबरेली । उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने पी०डब्ल्यू०डी० गेस्ट हाउस में महिलाओं उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े मुद्दो के बारे में अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने जन सुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, वैवाहिक समस्या, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा व रोजगार संबंधी शिकायत सुनी। उन्होंने महिला थाना अध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा को निर्देश दिये कि सभी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिलाओ को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। निर्देश दिये कि महिलाओं के उत्पीड़न व महिला से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से किया जाये तथा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत व ग्रामीण स्तर पर कराया जाये। जिन प्रकरणों में अभी कार्यवाही लंबित है उन्हें भी आयोग के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने महिला जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को नि:शुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला दिव्यांग कल्याणअधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp