नगर पालिका परिषद द्वारा मन्दिर/आश्रम परिसर में आम नागरिकों को पेयजल हेतु पानी की टंकी स्थापित की गई।
रायबरेली। शहर के वार्ड नo 29(प्रकाश नगर) रफी नगर रायबरेली में स्थित सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर /रैदास आश्रम सामुदायिक केन्द्र, निकट बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने रायबरेली के अथक प्रयास से आम नागरिक की मांग पर , नगर पालिका परिषद रायबरेली के अध्यक्ष माननीय शत्रोहन सोनकर जी के सौजन्य से नगर पालिका परिषद द्वारा मन्दिर/आश्रम परिसर में आम नागरिकों को पेयजल हेतु (टीटीएसपी) पानी की टंकी स्थापित की गई। जिसका आज दिनांक 11 मार्च 2025 को मुख्य अतिथि माननीय शत्रोहन सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जी एंव विशिष्ट अतिथि सतीश मिश्रा सभासद वार्ड नंo 29, व श्री स्वर्ण सिंह अधिशाषी अधिकारी नoपाo परिo द्वारा पेयजल पानी की टंकी (टीटीएसपी) आम जनता को किया समर्पित ।
उक्त अवसर पर भंते कमल शील जी ने त्रिशरण,पंचशील, बुद्ध वन्दना कर अध्यक्ष जी के निरोगी दीर्घायु सुखमय जीवन,उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामना किया एंव मन्दिर/आश्रम सामुदायिक केन्द्र रायबरेली प्रबन्धन टीम के सदस्य विमल किशोर सबरा,छोटे लाल गौतम, चन्द्र शेखर बौद्ध, सत्येश गौतम, सूबेदार हरि प्रसाद शास्त्री द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष माo शत्रोहन सोनकर,जी को अंग वस्त्र भेट कर फूल मालाओं से भव्य स्वागत एंव अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर राम अवतार गौतम एंव संचालन राजेश कुरील ने किया। मुख्य अतिथि शत्रोहन सोनकर ने पटरी दुकानदार सीताराम माली को मुंह मीठा कराकर पेयजल पिलाकर, पेयजल पानी की टंकी (टीटीएसपी) आम नागरिक को समर्पित कर कहा नगर वासियों ने मुझको नगर का सेवक बनाया हैं नगर की हर मूलभूत जनसमस्या का निस्तारण करना मेरा कर्तव्य हैं। मेरा जीवन नगर वासियों की सेवा के लिए साल के 24घंटे सातों दिन समर्पित हैं। कार्यक्रम में राम संजीवन धीमान , गुप्तार वर्मा, भगौती प्रसाद, मास्टर राम भरोसे , डाo जे के भारत, आर एस कटियार, रामेश्वर सिंह मौर्य, शिव नारायन सोनकर, समुझलाल धीमान, मोइन, जैद, कन्हैया लाल सोनकर, हरिकेश कित्याभा, इन्नरु राम, राम खेलावन, राम लखन आदि दर्जनों लोगों ने अध्यक्ष जी के इस योगदान की भुरभुर प्रशंसा कर माला फूल पहना कर स्वागत किया और उन्हें हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
