उच्च न्यायालय के आदेश के परिपेक्ष में व्यापार मंडल की वार्ता के बाद निष्पक्ष कार्यवाही करने का लिया गया निर्णय
बछरावांँ रायबरेली नगर पंचायत कार्यालय बछरावांँ के सभागार में अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक की गई जिसमें उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बछरावाँ के अध्यक्ष सुनील सागर के नेतृत्व में व्यापार मंडल के संरक्षकगणों एवं पदाधिकारी ने बैठक में भाग लिया बैठक में तय हुआ की कार्य योजना तयकर नगर वासियों को अवगत कराया जाएगा सभी के साथ निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी किसी भी व्यापारी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा नगर पंचायत बछरावाँ के अधिशासी अधिकारी रामाशीष वर्मा साहित मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक त्रिभुवन नाथ मिश्रा,भूमंडल शुक्ला,विजय बहादुर एडवोकेट,सौरमंडल शुक्ला,प्रांतीय सदस्य बृजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डाँ विजयपाल यादव, युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्याय कुंवर बीरभान सिंह, अमित चौधरी,महामंत्री नीरज साहू ,शकील कुरैशी,दिनेश मोबाइल,अनूप सिंह,सभासद सतीश तिवारी,दिनेश शर्मा,अतुल सोनी,सतीश वर्मा विकास सोनी,रोहित सोनी, राम मोहन साहू ,अर्जुन शिल्पकार ,संजय गुप्ता,मोनू तैयब ,धीरज गुप्ता,चंद्रभान शर्मा तथा नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।
