झमाझम बारिश से नाथ खेड़ा पूरे भागू संपर्क मार्ग में जगह-जगह जल भराव एवंदर्जनों गांव के ग्रामीणों को दिक्कत का करना पड़ रहा सामना। जबकि पूरे भागू गांव में सर्प दंश की दवा भी दी जाती है

लगभग 20 वर्ष पूर्व पूर्व ब्लाक प्रमुख राजाराम भारती के अथक प्रयास से जिला पंचायत निधि बनाई गई थी यह सड़क।

रायबरेली /जनपद के डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नाथ खेड़ा मजरे डलमऊ गांव से नाथ खेड़ा गांव से पूरे भागू पूरे ज्वाला पूरे जोधी आफताब नगर तेलहना पूरे गुरु देवली पूरे लालता सहित दर्जनों गांवों को जाने वाला संपर्क मार्ग में जगह-जगह सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई तथा गड्ढे हो जाने से एवं बारिश के दिनों में जल भराव होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा नाथ खेड़ा गांव में भारत सिंह यादव के घर के पास से लेकर संतोष यादव के घर तक जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं तथा रमेश यादव के घर के पास घूर होने के कारण कूड़ा भी सड़क पर आ जाने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है और लोगों को गिरकर जो चोटहिल भी हो जाते हैं जबकि लगभग 20 वर्ष पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख राजाराम भारती के अथक प्रयास से जिला पंचायत निधि से नाथ खेड़ा गांव से लेकर तेलंगाना गांव तक लगभग डेढ़ किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण कराया गया था तथा बीच में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सेवक वर्मा की प्रयास से दोबारा सड़क की रिपेयरिंग कराई गई थी लेकिन इसके बाद से इस ग्रामीण क्षेत्र की सड़ककी तरफ चुनाव के समय सांसद विधायक ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी भी जाकर वोट मांगते थे और वादा भी किया करते हैं कि आपके क्षेत्र का विकास किया जाएगा लेकिन इस संपर्क मार्ग की दुर्दशा को अच्छी नहीं जा सकती है कई बार इस सड़क से उप जिलाधिकारी डलमऊ शाहिद तहसील प्रशासन के उच्च अधिकारी भी आकार और देखकर चले गए उसकी तरफ किसी ने अपनी नजर भी नहीं लगाई जबकि इस संपर्क मार्ग में पूरे भागों गांव में लोगों को सर्प की दवा भी दी जाती है जबकि ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भी कई बार अवगत कराया लेकिन इस सड़क की तरफ उन्होंने ध्यान भी नहीं दिया जबकि ग्रामीणों ने स्थानीय जनपद निधियां के अलावा क्षेत्रीय विधायक एवं जिले के सांसद राहुल गांधी से मांग किया कि इस संपर्क मार्ग को बनाए जाने की मांग किया। मांग करने वालों में देवली ग्राम प्रधान जेपी यादव आफताब नगर ग्राम प्रधान बुद्धि लाल यादव रामेश्वर यादव भोला हीरालाल शिव बहादुर यादव राजकुमार यादव सुरेश कुमार विश्राम संजय सिंह दिनेश कुमार वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवबालक यादव भारत सिंह यादव युवराज सिंह ललित भारतीय संजय शर्मा रामकुमार विश्वकर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालता प्रसाद पासी भगवान दीन संतराम यादव शिवनाथ यादव मास्टर सहित सैकड़ो लोगों ने शासन प्रशासन से इस संपर्क मार्ग को बनाए जाने की मांग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp