पी०सी०एल०डी०एफ० के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन व रायबरेली लोकसभा के प्रभारी श्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने आज रायबरेली जिले में सदर नगर पालिका से भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती शालिनी कनौजिया, बछरावां नगर पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी श्री शिवेन्द्र सिंह”रामजी”, महराजगंज नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी व श्री प्रभास साहू की पत्नी श्रीमती सरला साहू एवं शिवगढ़ नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमन के नामांकन में रहकर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी जी व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर बिना किसी भेदभाव  के आम जनमानस को लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के कारण मतदाता भाजपा प्रत्याशियों को मत रूपी आशीर्वाद देने का काम करेगा, रायबरेली जिले की एक नगर पालिका व नौ नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों की एकतरफा जीत होगी।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp