पिकअप और सीएनजी ऑटो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

रोहित मिश्रा रिपोर्टर

 

महराजगंज थाना क्षेत्र रवना गांव के पास पिकअप और सीएनजी ऑटो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां पर एक की हालत काफी नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रावण गांव के पास ऑटो रिक्शा चालक सीएनजी गैस भरवा कर महाराजगंज की तरफ आ रहा था तभी अचानक पिकअप महाराजगंज से बछरावां की तरफ जा रही थी दोनों में जोरदार आमने-सामने गलत हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए की पुकार मच गई ग्रामीण मौके पर पहुंचे दोनों को गाड़ी से बाहर निकाल कर एंबुलेंस को सूचना दी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया हरि ओम खून से लथपथ हो गया उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल में हरि ओम पुत्र बाल गोविंद उम्र 25 साल पूरे लोकाई मऊ रोखा थाना डीह, गोकरन पुत्र शिवराम तिवारी पूरी लोकाई मऊ रोखा थाना डीह, जिसमें हरिओम की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp