सड़क पर कीचड़ व जलभराव से ग्रामीण परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं सुन रहे अधिकारी।
रोहित मिश्रा रिपोर्टर
महराजगंज/रायबरेली : सरकार स्वच्छता को लेकर अभियान चला रही है उसके बाद भी महराजगंज तहसील क्षेत्र के अतरेहटा गांव में मुख्य मार्ग पर ही गंदा पानी बहने से जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे बच्चों के साथ बुजुर्ग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। तो वही राहगीरों में आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पांच वर्ष तक लगातार ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी ग्राम प्रधान व ब्लाक अधिकारियों द्वारा इस समस्या का निस्तारण नहीं कराने से ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीणों द्वारा जब समाधान में शिकायत की गई तो वही शिकायत के बाद मौके पे पहुंचे अधिकारियो ने उल्टा शिकायत करने वालो को ही धमका दिया। आपको बतादे लगातार अतरेहटा गांव में मिडिया के द्वारा खबरों को प्रमुखता से दिखाने के बाद भी नही नींद से नही जागे अधिकारी आखिरकार कब होगा अतरेहटा गांव में लगे गंदगी के अंबार का खात्मा या बस कागजों पर ही होगी कार्यवाही क्या समाधान दिवस में बस होती है खाना पूर्ति अब देखने वाला ये है की लगातार खबरे प्रकाशित होने के बाद कोई कार्यवाही होती या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
