रायबरेली में दहेज कि खातिर विवाहिता को उतारा मौत के घाट मायका पक्ष ने काटा हंगामा गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

रोहित मिश्रा रिपोर्टर
रायबरेली में दहेज कि खातिर एक विवाहिता को ससुराल में फांसी लगाकर मौत के घाट उतार देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है पुलिस ने मायके पक्ष कि तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।दरअसल पूरा मामला जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित चकनेकनाम पुर गांव का है जहां के निवासी प्रेमलाल के पुत्र राम आनन्द के साथ वर्ष 2021 में प्रतापगढ़ जनपद के केशवा पुर गांव से नीतू नाम कि युवती के साथ विवाह हुआ था। युवती के पिता रामलखन ने बताया कि दामाद रामाआनन्द बाहर रहता था घर पर पुत्री के सास ससुर व नन्द द्वारा मेरी पुत्री नीतू का दहेज कि खातिर उत्पीड़न करते थे। 27 सितंबर कि सुबह फोन आया कि तुम्हारी पुत्री ने फांसी लगा लिया है जब मौके पर पहुंचे तो पुत्री नीतू कि नाक से खून निकल रहा था और पैर जमीन पर छुआ हुआ था। सूचना पर मायके पक्ष से क कई लोग आ गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं तहरीर के आधार पर सलोन पुलिस ने मृतका कि सास ससुर व बड़ी नन्द के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
