पान के भीट में घुसे दो संदिग्ध व्यक्ति, ग्रामीणों की खोजबीन के बाद भागने में हुए कामयाब


बछरावा रायबरेलीl चोरों के आतंक से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो चुकी है, आए दिन चोर गांव में आंख मिचौली का खेल खेल रहे हैं। रात्रि में दो संदिग्ध व्यक्ति गांव की तरफ से भागकर अचानक पान की भीट में घुस गए। जिन्हें खोजबीन के बाद फरार होने में कामयाबी मिल गई। घटना दिनांक 27 सितंबर रात 9:00 बजे के आसपास ग्राम खालेगांव मजरे शेखपुर समोधा में एक युवक आयुष मिश्रा ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को अचानक गांव से निकलकर बगल में स्थित पान के भीट में घुसते हुए देखा। युवक के आवाज लगते ही मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण लाठी और डंडा लेकर उक्त स्थान पर पहुंच गए। युवक के द्वारा बताए गए घटनाक्रम के अनुसार ग्रामीणों ने भीट को चारों तरफ से घेर लिया तथा खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ग्रामीण भीड़ के अंदर घुसकर भी खोजने का प्रयास कर रहे थे। आसपास के गांव के भी लोग शोर गुल सुनकर पहुंच गए। और संदिग्ध दो व्यक्तियों की खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच सूचना 112 पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची 1735 पुलिस और ग्रामीणों के घंटो अथक प्रयास के बाद भी अज्ञात व्यक्ति भागने में कामयाब हो गए। जिन्हें नहीं तलाशा जा सका। इस तरह की घटना से ग्रामीणों में चोरों के प्रति दहशत व्याप्त हो गई है। लोग रातों-रात जाकर अपने घरों की पहरेदारी कर रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द ही इन चोरों की तलाश कर इन पर कार्यवाही की जाए जिससे लोग लोगों की दहशत खत्म हो सके। थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, जांच एवं छानबीन की जा रही हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp