2 पक्षों में मारपीट एक दर्जन से अधिक जख्मी एक पक्ष के पिता-पुत्र सहित 3 जिला अस्पताल रेफर


रायबरेली में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के लालगंज मजरे बहुदाखुर्द में 2 पक्षों में हुई मारपीट में एक तरफ से 6 दूसरी तरफ से 8 लोग जख्मी हो गए। जिसमें से एक पक्ष के 3 लोगों की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एक पक्ष के संदीप कुमार पुत्र देवनारायण का आरोप है कि वे शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे अपने 10 वर्षीय बेटे शैलेंद्र कुमार व 6 वर्षीय बेटी को तैयार करके स्कूल छोड़ने के लिए बाइक पर बिठाया ही था कि तभी गांव के ही रहने वाले दयाराम, राजाराम, बहादुर, वीरेन्द्र,संदीप,प्रदीप,छोटू, करन उनके घर पर आए आए और उन्हें लाठी डण्डों से पीटने लगे जिसके बाद घर में घुसकर उनके पिता देवनरायन, मां रुपरानी पत्नी देवनरायन, शिवकुमारी पत्नी संदीप कुमार, कस्तूरा देवी पत्नी ईश्वरदीन, अनीता पत्नी भगवानदीन,बेटे शैलेंद्र कुमार पर लाठी डण्डों से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं जानकारी मिलने पर परिजनों को छुड़ाने पहुंचे भाई भगवानदीन पर भी जानलेवा हमला कर गम्भीर रुप से जख्मी कर दिया। जानलेवा हमले में उनके पिता देवनरायन मरणासन्न हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष के संदीप कुमार पुत्र राजाराम का आरोप है कि उनकी मां खेत गई थी जहां से वापस लौट रही थी तभी विपक्षियों ने एक दिन पूर्व हुई रंजिश को लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिनका कहना है कि मारपीट में उनकी तरफ से उनके साथ ही संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, रामबहादुर, रेनू पत्नी संदीप कुमार को चोटे आई हैं। चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि लालगंज में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक पक्ष के देवनरायन व संदीप कुमार पुत्र देवनरायन,भगवानदीन पुत्र देवनरायन की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात तीनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है मुकदमा दर्जकर कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp