अपर निदेशक ने वृहद गो संरक्षण केन्द्र बावन बुजुर्ग बल्ला का किया निरीक्षण

 

रायबरेली 26 सितंबर 2024
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा० अनिल कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव पशुधन उ०प्र० शासन द्वारा जनपद में संचालित वृहद गो संरक्षण केन्द्रों के स्थलीय निरीक्षण अपर निदेशक ग्रेड-2 एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से करने के निर्देश निर्गत किये गये थे,

 

इसी क्रम में तहसील महराजगंज अन्तर्गत वृहद गो संरक्षण केन्द्र बावन बुजुर्ग बल्ला का डा० विजय कुमार सिंह अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग लखनऊ मण्डल लखनऊ द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी डा० साकेत यादव एवं डा० सुरेश चन्द्र के साथ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अनिल कुमार सहित अन्य गौशाला कार्मिक उपस्थित रहें।
अपर निदेशक द्वारा समय से चारा भूसा का वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण आदि के साथ लम्पी स्किन डिजीज का टीकाकरण आदि के विषय में जानकारी प्राप्त कर सन्तोष व्यक्त किया। जनपद स्तर पर अपर निदेशक पशुपालन द्वारा विभिन्न वर्गो से 06-06 पशु चिकित्साधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट, लिपिक सवंर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति-पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग रायबरेली के समस्त कार्मिको द्वारा डा० विजय कुमार सिंह अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। भारतीय पशु चिकित्सा संघ द्वारा राजधानी लखनऊ में 16-17 अगस्त 2024 को दो दिवसीय “Vetico Queen of India” कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सम्पूर्ण भारत देश की लेडीज वेटेरीनेरियन द्वारा प्रतिभाग किया गया। “Vetico Queen of India” कार्यक्रम में डा० रिशिका सिंह डायरेक्टर एजूकेटूज न्यूफी फाउन्डेशन को उ०प्र० में प्रथम स्थान पर चयनित किये जाने के उपरान्त डा० विजय कुमार सिंह अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग लखनऊ मण्डल लखनऊ एवं डा० अनिल कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रायबरेली द्वारा स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp