उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रभारी मंत्री राकेश सचान अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुचे,पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ किया बैठक,

 

 

रायबरेली, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रभारी मंत्री राकेश सचान अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुचे,पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ किया बैठक, रायबरेली जिले के प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद मंत्री राकेश सचान का पहला दौरा,डीएम, एसपी समेत कई प्रशानिक अधिकारी मौजूद।आपको बताते चलें कि रायबरेली के प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान का रायबरेली एक दिवसीय दौरा आज है । अपने दौरे के दौरान पहुंचते ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिले के मुख्य विंग के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से मुलाकात की और उसके बाद जिले के आलाअधिकारियों से मुलाकात करते हुए जिले में चल रही विकास की योजनाओं का संक्षिप्त विवरण जानने की कोशिश की । वही इस पूरे के बाद कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। इस जन्मदिन के अवसर पर एक सप्ताह सफाई पखवारा चलाया जाएगा जिसके चलते आज जिले के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम किया जा रहे हैं जो कार्यक्रम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा क्रियान्वित किया जा रहे हैं उन सभी कार्यक्रमों में मुझे हिस्सा लेते हुए बहुत हर्ष हो रहा है, इतना ही नहीं रायबरेली की जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम हो रहा है और उसके बाद रायबरेली के राजकीय इंटर का कॉलेज के ग्राउंड में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आज रायबरेली का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद मुझे हर्ष हो रहा है और दोबारा मैं अपने रायबरेली दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ अनुसरण समिति की बैठक भी करूंगा और उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबों की हित की योजनाओं की गहनता से जानकारी लेते हुए और कितना बेहतर बनाया जा सकता है इस पर चर्चा करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp