राणा बेनी माधव बक्श सिंह की 220वीं जयंती पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह यहां मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।इस दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने राना बेनी माधव बक्श सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी

रायबरेली में 1857 क्रांति के महानायक अवध केसरी राणा बेनी माधव बक्श सिंह की 220वीं जयंती पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह यहां मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।इस दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने राना बेनी माधव बक्श सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज आडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।समारोह में साहित्यकार डॉ महादेव सिंह, श्री राम परिहार, महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र कुमार सहित एक दर्जन से अधिक प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने स्वाधीनता संग्राम में राणा बेनीमाधव बख्श सिंह की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश को एकता और अखंडता में पिरोने के साथ ही देश को अंग्रेज़ों की ग़ुलामी से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp