संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

बछरावां रायबरेली।थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू किया। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के एसजेएस स्कूल के सामने का मामला बता दे की बछरावां एसजेएस स्कूल के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा हुआ दिखाई पड़ा। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए। लोग सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी के पास से कीटनाशक दवाइयां बरामद की और मृतक के दाहिने हाथ में अंकित है रेनू यादव का नाम। मौके पर मौजूद लोगों से पुलिस द्वारा बॉडी की पहचान करवाने का भरपूर प्रयास किया गया है लेकिन प्रयास अभी तक नहीं हो पाया है पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp