डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायत दरियापुर का किया निरीक्षण

 

रायबरेली 19 जुलाई 2024
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत ब्लाक राही उपकेन्द्र मुंशीगंज के ग्राम दरियापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष संचारी रोग निंयत्रण माह, दस्तक अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की साझा गतिविधियों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित आशा बहूओ से घर में लगे स्टीकर एवं मार्किंग सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की तथा नाला व नाली की सफाई, झाड़ीयो की कटिंग तथा पशुपालन स्थलों पर लगे पोस्टर बैनर का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में पंचायती राज,बाल विकास एवं पुष्टाहार ,पशुपालन आदि सहयोगी विभागो की टीमे संयुक्त रूप से कार्य करती पायी गयी।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि घरो के आस-पास जलभराव न होने दे। झाड़ियों की नियमित कटाई करें एवं मच्छर जनित रोगो से बचाव हेतु मच्छर दानी का प्रयोग करने के लिए लोगो को जागरूक करें। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय दरियापुर में अध्ययनरत छात्रों से संचारी अभियान के बारे में जानकारी ली तथा बच्चों से मच्छरों जनित रोगों से बचाव हेतु विभिन्न तरीकों की जानकारी प्राप्त कर बच्चों की प्रशंसा करते हुए अभियान को गति देने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान डा0 राकेश यादव उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/अधीक्षक, सामु0 स्वा0 केन्द्र-बेलाभेला, गौरी राठौर खण्ड विकास अधिकारी, डा0 शरद कुशवाहा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अंजनी द्विवेदी-सहयोगी साथ, रत्नाकर पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं मलेरिया विभाग की टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp