महराजगंज कस्बे में मिली युवक की लाश मचा हड़कंप अफरा तफरी का माहोल

महराजगंज रायबरेली। कस्बे के बछरावां महराजगंज मार्ग पर भट्टे के पास स्थित बालाजी स्कूल के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली आनन-फानन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया । युवक की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफार्मों पर सूचना को साझा किया लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। दोपहर बाद युवक की पहचान राजू पासी उम्र 30 वर्ष पुत्र रामराज निवासी पासिंन का पुरवा मज़रे बसंतपुर थाना शिवगढ़ के रूप में परिजनों ने की है युवक का शव जहां पर मिला था वहां काफी मात्रा में इंजेक्शन दवाए और पानी की बोतल आदि बिखरी हुई पड़ी थी जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था वही जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच पड़ताल की।
कोतवाली प्रभारी बालेंद्र गौतम ने बताया कि. पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp