सलोन जन्म प्रमाण पत्र प्रकरण में बांहरी घुसपैठ की साज़िश की हो जांच – विवेक सिंह

प्रमाणपत्र के ज़रिए भारत का नागरिक बनना आसान
देश के सुरक्षा को ख़तरे के साथ देश को आर्थिक कमजोर करने की साजिश

 

रायबरेली हजारों की संख्या में सलोन तहसील के दर्जन भर गांव पुरवो में प्रदेश के बाहर के जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र बनना सामान्य साजिश नहीं समझा जा सकता इसकी जांच राष्ट्रीय स्तर से करवाने हेतु विश्व हिंदू परिषद ने महा महीम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी से वार्ता किया । जिला अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहां कि जन्म प्रमाण पत्र बनने के साथ भारत का नागरिक बनना आसान हो जाएगा अगर सलोन तहसील में इतने बड़े पैमाने पर जन्म प्रमाण पत्र बनाये गये है तो इस तरह का जाल पूरे तहसीलों में भी फैला हो सकता है। ये एक राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला प्रतीत होता है। और इसके दूरगामी परिणाम बड़े घातक हो सकते हैं। इसलिए किसी उच्चस्तरीय जांच एजेंसी से इसकी जाँच करवाई जानी चाहिए। और इसके पीछे कौन सी एजेंसी या कौन से लोग लगे हुए हैं उनका भी पर्दाफाश होना चाहिए?
जिला संयोजक सुरेश सिंह ने कहा कि भारत के गांवों में हमारी संस्कृति वास करती है और ऐसा षडयंत्र कर कहीं ना कहीं हमारे धर्म और हमारी संस्कृति व राष्ट्र पर आघात करने की योजना प्रतीत होती है I
इस अवसर पर जिला मंत्री धनंजय पांडे। जिला समरसता प्रमुख जयशंकर श्रीवास्तव ,गौरक्षा विभाग
प्रशांत नरेश अग्निहोत्री, सलोन अध्यक्ष संजय तिवारी ,जिला सह संयोजक विनोद मौर्या ,नगर अध्यछ सलोन पप्पू कौशल। ,नगर अध्यक्ष आलोक शाक्य ,सनोरंजन ,आकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp