पीड़ित ने रास्ता बंद करने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया ,
रायबरेली लंबे समय से आने जाने के रास्ते को बंद करने से परेशान पीड़ित पक्ष ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है
पीड़ित व्यक्ति एक समाचार पत्र से जुड़ा हुआ पत्रकार है ,गांव के ही मनोज प्रमोद ,अशोक ,संतोष और कामिनी ने रास्ता बंद कर रखा है उसके बावजूद इन सभी विपक्षी गणों ने सत्ता का रोब दिखाते हुए शिकायतकर्ता पत्रकार कपिल त्रिपाठी के खिलाफ झूठे आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराने के लिए थानेदार पर दबाव बना रहे हैं , चार महीने होने को है पीड़ितों को इस संबंध में तहसील प्रशासन से न्याय ना मिलने पर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया जिसमें उन्होंने गांव का सार्वजनिक रास्ता बंद करने वालों के खिलाफ जिले की टीम से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की lइस मामले क्षेत्रीय लेखपाल व कानून गो विपक्षियों से मोटी रकम लेकर मामले को लटकाते भटकाते हुए तहसीलदार व उपजिलाधिकारी को गुमराह कर का काम किया है, यदि पीड़ित परिवार के साथ कुछ अनहोनी खटना होती है तो इसके जिम्मेदार यही लोग होंगे,
