डीसीएम गाड़ी में लगभग दो दर्जन के ऊपर मिले गोवंश।डीसीएम गाड़ी में भारी मात्रा में बह रहा था खून

रायबरेली ऊंचाहार प्रयागराज हाईवे पर संदिग्ध खड़ी मिली डीसीएम गाड़ी।डीसीएम गाड़ी में लगभग दो दर्जन के ऊपर मिले गोवंश।डीसीएम गाड़ी में भारी मात्रा में बह रहा था खून।स्थानीय लोगों की सूचना देने पर मौके में पहुंची ऊंचाहार पुलिस। लोगों की माने तो पूरी तरीके से डीसीएम गाड़ी ढकी होने के कारण गोवंश नहीं ले सके सास।जिसमें लगभग 23 जानवरों की हो गई मौत। जिसमें एक बछड़ा बचा ।वही जानकारी के अनुसार पूरी घटना 30 जून की बताई जा रही है जो की डीसीएम फतेहपुर का है और टोल से होकर गुजर रहा था, हालांकि जानकारी के लिए ऊंचाहार थाना इंचार्ज को सीयूजी नंबर पर फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा। जनपद रायबरेली में लगातार गोवंशों की हत्या और काटने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
