हर्षिता माथुर ने बरसात के मौसम जलभराव और संचारी रोग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए

रायबरेली जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने बरसात के मौसम जलभराव और संचारी रोग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। यहां लगातार हुई मैराथन बैठक के दौरान नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने जहां खाद्य सुरक्षा विभाग को बरसात के मौसम में कटे फटे फल, मिलावटी खाद्य सामग्री और अधोमानक खाद्य तेलों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर पालिका की जवाबदेही भी तय की है।
