बांदा बहराइच मार्ग पर नंदा खेड़ा के निकट, तेज रफ्तार होने के चलते डंफर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया

बछरावां रायबरेली।थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा बहराइच मार्ग पर नंदा खेड़ा के निकट, तेज रफ्तार होने के चलते डंफर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमें चालक को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना बृहस्पतिवार सुबह 4:30 की है। मिली जानकारी के मुताबिक चालक विजेंद्र कुमार पुत्र राम सुमिरन निवासी तिलोई जो मौरंग बांदा से लौदकर हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे। अचानक डंपर तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर

पलट गया। घटना में चालक विजेंद्र कुमार को गंभीर चोटे आ गई। जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा डंपर को सड़क से किनारे करवाया गया। इसी बीच काफी देर तक बड़े वाहनों का आवागमन भी हाईवे पर बाधित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp