अद्भुत हनुमान गदा गुजरात से बनकर आ गई है, 22 फीट लंबी गदा को बनाने में तकरीबन 18 करीगरों की टीम 45 दिन लगातार जुटी रही। क्षेत्र के टीसा खानापुर गांव गजनीपुर के बजरंगबली भक्त

महराजगंज रायबरेली । विकास क्षेत्र में 700 किलो वजन की अद्भुत हनुमान गदा गुजरात से बनकर आ गई है, 22 फीट लंबी गदा को बनाने में तकरीबन 18 करीगरों की टीम 45 दिन लगातार जुटी रही। क्षेत्र के टीसा खानापुर गांव गजनीपुर के बजरंगबली भक्त के ऑर्डर पर गदा को गुजरात के इंजीनियरों ने तैयार किया है। इस अद्भुत गदा को शनिवार को ट्रक द्वारा गांव गजनीपुर स्थित कष्टभंजन देव धाम लाया गया है।जहां हनुमान भक्त रामकुमार यादव द्वारा बनवाए गए श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर के गेट पर दो सिल्वर कलर के बड़े कलश के साथ स्थापित किया जाएगा।बता दें कि‌ क्षेत्र के गजनीपुर गांव के हनुमान भक्त रामकुमार यादव ने गांव में ही कष्टभंजन हनुमान जी महाराज की एक विशाल मूर्ति बनवाकर मंदिर स्थापित किया है। मंदिर तैयार होने के बाद इसके मुख्य द्वार पर दो बड़े कलश के साथ एक अद्भुत गदा स्थापित करने की उनके मन में इच्छा प्रबल हुई, तो उन्होंने कलश के साथ विशाल गदा बनवाने

की इच्छा जताई। जो गुजरात जाकर करीगरों से अपनी इच्छा जाहिर की। इसके बाद कारीगरों ने उनकी मंशा समझकर गदा बनाने की हामी भर ली, और 45 दिन में 18 कारीगरों के कड़े परिश्रम के बाद दो कलशों के साथ अद्भुत गदा बनाकर तैयार हुई।गदा का वजन 7 कुंतल तथा लंबाई 22 फीट बताई गई है, जिसे गजनीपुर गांव के कष्टभंजन धाम के मुख्य द्वार पर स्थापित किया जाएगा। हनुमान जी महाराज के इस भव्य मंदिर को फूल पत्तियों से सजाया गया है।16 जून 2024 दिन रविवार को विशाल भंडारा व शाम की बेला में जागरण पार्टी कार्यक्रम के पश्चात पंडितों द्वारा हवन पूजन अनुष्ठान के बाद हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार पर गदा स्थापित किया जाएगा।गदा की सुंदरता बढ़ाने के लिएकरीगरों ने इस पर सिल्वर कलर से रंग रोगन किया है। गदा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp