सीमेंट से भरा ट्रक का अचानक टायर फट गया जिससे एक बुजुर्ग महिला चपेट में आ गई

महराजगंज रायबरेली। कस्बा स्थित पुलिस चौकी के सामने सीमेंट से भरा ट्रक का अचानक टायर फट गया जिससे एक बुजुर्ग महिला चपेट में आ गई। आनन फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया गया। पुलिस चौकी के पास अचानक टायर फटने के बाद अफरातफरी मच गई जानकारी के अनुसार विमला 60 वर्ष क्षेत्र के बाबू का पुरवा में किसी रिश्तेदारी में आई हुई थी और पुलिस चौकी के पास हादसा हो गई, बताया जा रहा है इसमें एक दो और को भी थोड़ी बहुत चोटें लगी है। रोड की गिट्टी महिला को ज्यादा लगने की वजह से काफी चोटें आई है।
