डलमऊ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित एवं अधिक गर्मी के कारण फरियादियों की रही कमी।

रायबरेली -शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डलमऊ तहसील में किया गया था जिसमें अधिक गर्मी व हीट वेव के कारण फरियादियों की संख्या में कमी देखे गए और इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव के बाद एवं महीने के तीसरे शनिवार को डलमऊ तहसील दिवस में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार फरियादियों में असमंजस देखने को मिला बहुत से फरियादियों ने बताया कि इस बार लोगों को नहीं पता था कि डीएम साहिबा की संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा जबकि डलमऊ संपूर्ण समाधान दिवस में सभी कर्मचारी मौके पर उपस्थित देखे गए जिसमें जिला अधिकारी रायबरेली श्रीमती हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल की देखरेख में संपूर्ण दिवस आयोजित किया गया और जिसमें कल 77 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 9 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव उप जिलाधिकारी डलमऊ मनोज कुमार सिंह डलमऊ तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आरती श्रीवास्तव नगर पंचायत डलमऊ के बड़े बाबू सोहराब अली लालता प्रसाद वॉलिंटियर वीक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली सहित बड़ी संख्या में फरियादी एवं कर्मचारी गणों के पास स्थित है
