जिला अस्पताल फिर आया सुर्खियों में सीएमएस पर लगा नर्स से अभद्रता करने का आरोप


रायबरेली का स्वास्थ्य विभाग हमेशा अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहता है आज फिर जिला अस्पताल चर्चा में आ गया और इस बार सीएमएस पर नर्स ने लगाया अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप

 

जिला अस्पताल रायबरेली में सुबह राउंड पर निकले सीएम एस महेंद्र कुमार मौर्य ने वार्ड में तैनात एक नर्स को डांट दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया इसके बाद उस नर्स ने रोते हुए अपने संगठन के अध्यक्ष शशि बाला सिंह को फोन कर बुला लिया फिर क्या था सारी नर्स एक हो गई और सीएमएस का विरोध करने लगी नर्स एसोसिएशन सीएमएस के कार्यालय पहुंचा और अपना विरोध दर्ज कराया इसके बाद सीएमएस के हाथ पैर फूल गए और उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी
वही दूसरी ओर संगठन की अध्यक्ष शशिबाला सिंह का कहना है कि स्टाफ नर्स की कमी है इसलिए व्यवस्थाओं में भी कुछ कमियां रह जाती हैं जिसके लिए नर्स नहीं विभाग जिम्मेदार है दूसरी ओर सीएमएस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम बात हैं होती रहती हैं फिलहाल यह मामला तो अंदरूनी है लेकिन रायबरेली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आए दिन मरीज और उनके तीमारदारों के साथ जो व्यवहार होता है उसको कौन सुधारेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp