पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


24 कवियों की रचनाएं मधुरस पंखुड़ियां पुस्तक में मिलेंगी पढ़ने को महराजगंज रायबरेली ।भव्य मधुरस काव्य उत्सव एवं मधुरस पंखुड़ियां पुस्तक विमोचन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।आज अमावा कस्बे मे अंकित सैनी के प्रतिष्ठान पर मधुरस पंखुड़ियां पुस्तक का विमोचन मधुरस कला समन्वय समिति अमेठी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे पुस्तक का

विमोचन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि डॉ संतलाल अति विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार सिंह डॉक्टर रामगोपाल जायसवाल विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंह जितेंद्र सिंह मृदुल अंकित सैनी रहे। सबसे पहले सीमित के सदस्यों द्वारा आए हुए कवियों और अतिथियों का स्वागत सम्मान समारोह किया गया कवियों को अंग वस्त्र और सम्मान पत्र भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया गया। मधुरस पंखुड़ियां पुस्तक साझा संकलन है जिसे 24 कवियों ने मिलकर अपनी-अपनी रचनाएं देकर तैयार किया है। जिनमे इंद्र बहादुर सिंह भदौरिया शिवकुमार सिंह सुशील चंद्र पांडे प्रहलाद आर्य दुर्गा शंकर दुर्गेश डॉ ललित त्रिपाठी करण कुमार सिंह कन्हपुरिया कमल बाजपेई चंद्रप्रकाश शुक्ला कृष्ण कुमार अवस्थी श्याम रमजान अली सफीर अनिल कुमार अनल जगदंबा तिवारी जितेंद्र मिश्रा यायावर प्रवीण त्रिपाठी लालमणि यादव मणी दिलीप सिंह दीपक सौरभ वर्मा स्माइल कृष्ण कुमार सिंह कान्ह ज्ञानेंद्र पांडे अवधि मधुरस वेद प्रकाश सिंह प्रकाश सुनील कुमार बाजपेई श्रवण कुमार बाजपेई सत्य प्रकाश सिंह चौहान उत्साही की रचनाएं पुस्तक में छपी हुई है कवियों ने बताया कि पुस्तक की कीमत ₹100 है और इसमें आपको राजनीति समाज देश सहित तमाम तरह के मुद्दों पर कवियों द्वारा रचनाएं कही गई है। पुस्तक का विमोचन बहुत ही भव्य तरीके से किया गया आए हुए अतिथियों का सम्मान किया गया और उनके जलपान की व्यवस्था भी की गई इस मौके पर ग्राम प्रधान घूराडीह दिनेश सिंह राजन सिंह खबर प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष सिंह अंजनी कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp