07 लाख 40 हजार रूपये ले लिया गया और वसीयत का तथ्य छुपाते हुए किया जमीन का बैनामा मुकदमा दर्ज

महराजगंज रायबरेली। कूटरचित तरीके से अपनी जमीन देने के नाम पर 07 लाख 40 हजार रूपये ले लिया गया और वसीयत का तथ्य छुपाते हुए किया जमीन का बैनामा मुकदमा दर्ज। प्रियंका सिंह पत्नी जितेंद्र कुमार सिंह निवासी ग्राम सोथी के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। विपक्षीगण के द्वारा कूटरचित तरीके से अपनी जमीन देने के नाम पर 07 लाख 40 हजार रूपये ले लिया गया तथा वसीयत का तथ्य छुपाते हुए जमीन का बैनामा वादिनी के नाम कर दिया तथा वसीयतनामा के आधार पर एक वाद तहसील महराजगंज में योजित करना वादिनी के द्वारा अपने रुपए वापस मांगने पर विपक्षी गण के द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जिसमें शिवफूल सिंह पुत्र रामनरेश, ऊषा सिंह पत्नी शिवफूल सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र शिव फूल सिंह निवासीगण ग्राम सोथी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp