ज्येष्ठ मास के द्वितीय मंगल पर कस्बा स्थित सुप्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें

 

महराजगंज, रायबरेली। ज्येष्ठ मास के द्वितीय मंगल पर कस्बा स्थित सुप्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें पूजा अर्चना करने के लिए लगी रही लोगों ने महाबली बजरंगबली की पूजा अर्चना हषर्वर्धन ने की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वही इस मौके पर हनुमानगढ़ी

 

परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और हवन पूजन सहित विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। महराजगंज कस्बे में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर कस्बे वासियों सहित क्षेत्रवासियों की अपार श्रद्धा है और लोग भारी संख्या में मंदिर पर पहुंचकर बजरंगबली की पूजा अर्चना करते हैं। ज्येष्ठ मास को शुरू हुए कई दिन हो गए और आज द्वितीय मंगलवार पड़ने पर हनुमानगढ़ी मंदिर पर भंडारे सहित विभित्र प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, सुधा स्वास्थ्य महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, प्राची, संहिता जिला उपाध्यक्ष सुप्रीत शुक्ला, रूपा जायसवाल, गीता श्रीवास्तव, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पिंटू वर्मा, अनुराग अग्रहरी, पप्पू कसेरा, मनोज कसेरा, सोभनाथ वैश्य, किरण वर्मा, घनश्याम चौरसिया, द्वारिका सिंह, राम अभिलाष लोधी, चंद्रशेखर सहित हजारों की संख्या में बजरंगबली के भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp