स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अधिशाषी अधिकारी अपर्णा मिश्रा व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू

महराजगंज रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अधिशाषी अधिकारी अपर्णा मिश्रा व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के निर्देश पर हर घर में दो-दो बाल्टी बांटी गई। नगर पंचायत के मोहल्ला प्रकाश नगर वार्ड नम्बर 7 को आत्मनिर्भर वार्ड चयनित

होने के बाद स्वच्छता बनाए रखने के लिये इस वार्ड से शुरुवात की गई है। वार्ड के सभासद धनंजय वर्मा ने घर घर पहुंच कर बाल्टी का वितरण किया। कस्बा के तीन वार्ड आत्मनिर्भर वार्ड चयनित होने के बाद शुरुवात की गई है।
इस मौके पर वार्ड नंबर 7 प्रकाश नगर धर्मेंद्र वर्मा लोधी और बच्चों सहित मेरा आंगन मेरी हरियाली अभियान के तहत वार्ड कों सुंदर बनाने का संदेश देते हुए प्रकाश नगर के बच्चों द्वारा वेस्ट मटेरियल (कोल्डड्रिंक व पानी की बोतले) में पौधे लगा वार्ड कों सुंदर बनाया गया!
