हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
आज भारतीय जनता पार्टी बरौधा कचार मीरजापुर जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा 2024 चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा जी आये हुए सभी प्रबंधन समिति के सदस्यों से उनके दिये हुए कार्यों की समीक्षा की, साथ में कहा कि आप सभी लोग लोकसभा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लगाये गये पदाधिकारियों से दैनिक कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहें । साथ में 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टि से अनेकानेक संगठनात्मक बातों पर चर्चा की ।
उक्त बैठक में लोकसभा प्रभारी रविन्द्र नाथ पाठक, लोकसभा संयोजक दिनेश वर्मा, जिला महामंत्री हरिशंकर पटेल, रविशंकर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी, कौशल श्रीवास्तव, नितिन गुप्ता, डॉ0 सी0 एल0 बिन्द, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश प्रताप सिंह, शिव शरण राय, डाली अग्रहरि के साथ-साथ लोकसभा 2024 चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।
